ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। बिंदुखत्ता समेत आसपास के इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया है ।

पिछले कुछ दिनों से लगातार चढ़ते पारे और बीते दिन तेज धूप से लोग बेहाल थे। आज अभी चल रही लगातार सुबह से हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है और चार से पांच दिनों तक ठंडक का एहसास होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

जहां एक ओर ग्रामीण इलाकों में लोग मौसम का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी भर गया है। काररोड बाजार पूरी तरह पानी में डूबा नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बारिश खेती और बागवानी के लिए फायदेमंद होगी, लेकिन जलभराव की समस्या को जल्द दूर किया जाना चाहिए, ताकि बाजार और सड़कें सामान्य हो सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।