ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चोरगलिया निवासी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया. हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ हल्द्वानी से चोरगलिया लौट रहे थे. पोखरिया का आरोप है कि रास्ते में कार सवारों ने उनकी कार रोकी और तलवार से हमला कर दिया. हमले में ड्राइविंग सीट का शीशा टूट गया. उन्होंने चोरगलिया थाने में पहुंचकर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

चोरगलिया थाना पहुंचे भुवन पोखरिया ने बताया कि वह रविवार को पत्नी और बेटी के संग कार से हल्द्वानी आए थे. शाम करीब साढ़े 6 बजे वह वापस घर लौट रहे थे. दानीबंगर के पास पहुंचने पर एक कार सवार चार युवक आए और उनकी कार रोक ली. उन्होंने जब कार का शीशा नहीं खोला तो हमलावरों ने कार के ड्राइविंग सीट वाले गेट के शीशे को तलवार से मारकर तोड़ दिया. हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने अपनी कार भगाई और सीधे चोरगलिया थाने पहुंच गए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

इसके बाद थाने से ही पोखरिया ने फेसबुक पर लाइव कर इस घटना की जानकारी साझा की. उनका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं. अवैध खनन को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में कई पीआईएल दाखिल की है. इसलिए कई लोग उनसे रंजिश रखते हैं. उन्होंने बताया कि अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गई थी. लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. हमले से उनकी पत्नी और बेटी घबराए हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. पोखरिया ने थाने में आकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. घटनास्थल के आसपास के फुटेज देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad