खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम अमित मौर्या की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने मासूम का लापता सिर और हाथ बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में इस नृशंस हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

घटना बीते सोमवार की है, जब अमित अपने घर के पास कोल्ड ड्रिंक लेने गया था, लेकिन रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ मिला, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स हत्या से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और लगातार खोजबीन शुरू की। सूत्रों के अनुसार, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या मासूम के ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी की निशानदेही पर शनिवार को गौलापार इलाके से मासूम का सिर और हाथ बरामद किए गए हैं। हत्या के पीछे तांत्रिक क्रिया की कड़ी फिर से मजबूत होती दिख रही है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
संभावना है कि पुलिस आज इस सनसनीखेज मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad