खबर शेयर करें -

मुंबई में एक प्रेमी ने मां के सामने ही उसके 15 महीने के बच्चे का कत्ल करवा दिया। बेहरमी से घटना को अंजाम देने के बाद शव को गटर में फेंक दिया। हैरानी की बात तो ये है कि मां और उसके प्रेमी ने इस कांड को करने के बाद पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया।

जब पुलिस ने सख्ती से इनसे पूछताछ की तब उन्होंने सच कबूला। जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला- लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों –

यह भी पढ़ें -  भारत: ल्यूपिन को बड़ी सफलता: कैंसर रोगियों के 'न्यूट्रोपेनिया' उपचार हेतु बायोसिमिलर दवा 'आर्मलुपेग' को मिली अमेरिकी FDA की मंज़ूरी

बताया जा रहा है कि महिला व उसका प्रेमी मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। प्रेमी जोड़े का नाम राजेश राणा (28 वर्ष) और रिंकी दास (23 साल) है, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। रिंकी 4 महीने पहले अपने 15 महीने के बच्चे के साथ राजेश के पास आई थी।

जांच के दौरान हुए कई खुलासे- इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक दिन कपल ने पुलिस स्टेशन आकर अपने बच्चे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या की और उसका शव मुंबई के गटर में फेंक दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि रिंकी और राजेश दोनों पहले से अलग- अलग शादीशुदा थे। अपनी पहली शादी से रिंकी को एक बेटा हुआ था, और जब उसने अपने पति को छोड़ा तो इस दौरान उसने अपने पहले बेटे को भी छोड़ दिया। इसके बाद रिंकी ने अपने अंकल के साथ संबंध बन गए और वह प्रेगनेंट हो गई। बच्चे को जन्म देने बाद उसकी मुलाकात राजेश से हुई और दोनों मुंबई भाग गए।

यह भी पढ़ें -  भारत: ल्यूपिन को बड़ी सफलता: कैंसर रोगियों के 'न्यूट्रोपेनिया' उपचार हेतु बायोसिमिलर दवा 'आर्मलुपेग' को मिली अमेरिकी FDA की मंज़ूरी

राजेश रिंकी के पहले बच्चे को पसंद नहीं करता था। इसलिए राजेश ने 15 महीने के बच्चे के चेहरे और सीने पर जोरदार घूंसा मारकर हत्या कर दी। इस दौरान रिंकी दास वहां पर मौजूद थीं। इसके बाद दोनों ने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई।