खबर शेयर करें -

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को रविवार को सूचना मिली कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई है. इसमें 30 से 33 लोगों के सवार होने की संभावना है. सूचना मिलते ही SDRF की टीमें रुद्रपुर और खैरना से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुईं. 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. हालांकि, तीन लोगों की मौत हो गई है.

उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ है. करीब 32 यात्रियों से भरी बस कालाढूंगी रोड पर नालनी में खाई में गिर गई. बस में सवार लोग हिसार (हरियाणा) से नैनीताल घूमने पहुंचे थे. 28 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दरअसल, रविवार को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सूचना मिली कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई है. इसमें 30 से 33 लोगों के सवार होने की संभावना है. सूचना मिलते ही SDRF की टीमें रुद्रपुर और खैरना से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुईं.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

बस में 32 लोग हिसार से नैनीताल घूमने पहुंचे थे

हादसा स्थल पर पहुंचकर टीमों को जानकारी मिली की बस में 32 लोग सवार थे. ये हिसार से नैनीताल घूमने पहुंचे थे. SDRF की रेस्क्यू टीमों ने पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया और बस में सवार लोगों में से 28 लोगों रेस्क्यू किया. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. उधर, इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है.

यह भी पढ़ें -  💻 साइबर ठगों पर सरकार का ‘डिजिटल चाबुक’! 15 करोड़ का बड़ा बजट, अब डार्क वेब तक पहुंचेगी पुलिस

अगस्त में गंगनानी के पास हुआ था दर्दनाक हादसा

इससे पहले अगस्त में उत्तराखंड में गंगोत्री धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास खाई में गिर गई थी. इस बस में 35 यात्री सवार थे. बस दुर्घटना में 7 यात्रियों की जान चली गई थी.

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया था कि 27 लोगों को रेस्क्यू किया गया, इन लोगों को छोटी-मोटी इंजरी है. मगर, सभी सुरक्षित हैं. 7 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इसके अलावा एक यात्री को निकालने की कोशिश की जा रही है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad