खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा इलाके से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, लड़की अचानक घर से निकली और उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। 

उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🕉️ श्रावण कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज आज से 11 अगस्त तक चलेगी यात्रा, 6000 जवानों की कड़ी सुरक्षा में शिवभक्त होंगे रवाना

बनभूलपुरा इलाके में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी रोज़ाना की तरह घरों में झाड़ू-बर्तन का काम करने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार को अनहोनी का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक असर

परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है और गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है।