ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गंगनहर में डूबकर आईआईटी का एक छात्र लापता हो गया, जबकि दूसरे को जल पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने ओर से आईआईटी प्रशासन और छात्र के परिजनों को सूचना दी है। उधर, एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता छात्र का पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

पुलिस के अनुसार, अजय रोहितभाई (24) निवासी आरासुरी नगर सोसाएटी, काठियावड़ी पाटन, गुजरात और केवल कुमार निवासी हर्ष नगर सोसाइटी कालीकुंड धोलका जिला अहमदाबाद गुजरात आईआईटी रुड़की में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। शनिवार की रात आठ बजे दोनों गंगनहर किनारे घूमने गए थे।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस बीच के लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने केवल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय बहकर लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad