ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टिहरी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं. टिहरी गढ़वाल में भी तेज बारिश होने से आपदा जैसे हालात पैदा हो गये. यहां बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

टिहरी गढ़वाल में नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग भूस्खलन के कारण बंद है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. नरेंद्रनगर से रानी पोखरी जाने वाले सड़क गुजराड़ा मोटर मार्ग पर भी लगातार पत्थर आ रहे हैं. जिस कारण एतिहातन इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही को स्थानीय पुलिस ने रोक दिया है. चंबा की तरफ से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों को नरेंद्रनगर बाजार से होते हुए भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया उत्तराखंड में मौसम की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी. उन्होंने बताया 24 से 48 घंटे में उत्तराखंड में लगातार बारिश के हालात बने रहेंगे. जिसमें की कुमाऊं के जिले ज्यादातर प्रभावित नजर आ सकते हैं. उन्होंने कहा आने वाले आगे के दिनों में भी लगातार बारिश देखने को मिल सकती है. 21 जून को देहरादून के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में बरसात देखने को मिल सकती है.21 तारीख को उत्तरकाशी चमोली में थोड़ा सा हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad