खबर शेयर करें -

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची से रेप किया. मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यूपी के कौशांबी में मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने पड़ोसी ने तीन साल की मासूम बच्ची से रेप किया. मासूम की मां के तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई है. आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामला चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली 3 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोसी युवक ने बच्ची को मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने अपने पास बुलाया. फिर घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

बच्ची को छोड़कर फरार हुआ आरोपी

बच्ची के चीखने और रोने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. मगर, वो ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी.

यह भी पढ़ें -  🚨 कॉर्बेट के पास रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का बड़ा छापा! बिना पंजीकरण चल रहा 70 कमरों का रिजॉर्ट, सील की तैयारी

थाने पहुंचकर परिजनों ने की शिकायत

पीड़ित बच्ची ने जो भी बताया उसके आधार पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अन्य बच्चों के साथ ही घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान ही युवक उसे कार्टून दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया.

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

मामले में DSP ने कही ये बात

डीएपी (DSP) योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पड़ोसी युवक ने मोबइल पर कुछ दिखाने के बहाने उसके साथ घिनौनी हरकत की है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad