खबर शेयर करें -

नैनीताल। नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को जनपद का कार्यभार संभाला। उन्होंने जनपद में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम पवित्र मां नैना देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

इसके उपरांत उन्होंने नैनीताल में जिले के पुलिस प्रमुख के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

अपने अब तक के करियर में उन्होंने सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, एसपी कुम्भ, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी उधमसिंहनगर, एसपी अभिसूचना मुख्यालय सहित रेलवेज में बतौर कप्तान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

पुलिस सेवा में आने से पूर्व उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।