खबर शेयर करें -

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुरू करदी है। NIA ने 15 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस से रियासी केस हैंडओवर के बाद गृह मंत्रालय के आदेशों पर एक नई FIR दर्ज की है।

NIA की टीम हादसे के एक दिन बाद सोमवार सुबह (10 जून, 2024) को ही सेना और लोकल पुलिस की जांच में मदद करने रियासी पहुंच गई थी।

आंतकियों ने 9 जून की शाम को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादी हमले के बाद तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में जा गिरी थी। जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए थे। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को कटरा के एसएमवीडी नारायण अस्पताल में 15 मरीजों को भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बताया कि उनमें से दस मरीजों को पहले ही छुट्टी दे दी गई और पांच अभी भी निगरानी में हैं तथा इलाज से उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

चार आतंकियों का स्केच जारी

रियासी आतंकी हमले के बाद सेना और पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में आ गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकी का स्केच जारी कर जानकारी देने वालों के लिए 5-5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आम जनता से इन आतंकवादियों की मौजूदगी या इनके मूवमेंट के बारे में जानकारी देने की अपील करते हुए कई मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। बता दें, सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

इन नंबरों पर दें जानकारी

आतंकियों के बारे में पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
एसएसपी डोडा- 9469076014
एसपी मुख्यालय डोडा- 9797649362
एसपी भद्रवाह – 9419105133
एसपी ऑप्स डोडा- 9419137999
एसडीपीओ भद्रवाह – 7006069330
उप. एसपी मुख्यालय डोडा- 9419155521
एसडीपीओ गंडोह -9419204751
एसएचओ पीएस भद्रवाह- 9419163516
एसएचओ पीएस थाथरी- 9419132660
एसएचओ पीएस गंडोह- 9596728472
आईसी पीपी थानाला- 9906169941
पीसीआर डोडा- 7298923100, 9469365174, 9103317361
पीसीआर भद्रवाह- 9103317363

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

‘मैं बहुत डर गई थी…’

इस हादसे में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 7 तीर्थयात्रियों सहित 9 लोगों की मौत हुई है। आतंकवादियों ने पौनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिवखोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर गोलीबारी कर निशाना बनाया था। गोलीबारी के बाद 53 सीटों वाली बस गहरी खाई में जा गिरी थी। हमले में छर्रे लगने से घायल हुईं उषा पांडे (43) ने कहा, ‘मैं बहुत डर गई थी, लेकिन डॉक्टरों और नर्सों ने अच्छी देखभाल की। मैं अपनी जिंदगी के लिए उनकी आभारी हूं।’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad