ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। बरेली से आ रही रेलगाड़ी में भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया, एक सप्ताह के भीतर ट्रेन में शव मिलने की यह दूसरी घटना है।
लालकुआं रेलवे स्टेशन में एक सप्ताह के भीतर ट्रेन में दूसरी लाश मिली हैं, हालांकि आज मिले व्यक्ति की मृत्यु प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा हृदयाघात से होना बताया जा रहा है। सोमवार की प्रातः लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर डेमू ट्रेन संख्या:-05351 जैसे ही रुकी उसे उसमें एक व्यक्ति की लाश मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया, तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के जवान ट्रेन की उक्त बोगी में पहुंचे और लाश को ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतारा, इस दौरान पूछताछ में सहयात्रियों द्वारा हार्ट अटैक के चलते उक्त व्यक्ति की मौत होना बताया गया।

मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार जोशी पुत्र राजकुमार जोशी उम्र 63 वर्ष निवासी नंदपुर नरकाटोपा बाजपुर उधम सिंह नगर के रूप में हुई, मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ललित कुमार जोशी ने बताया कि अनिल कुमार जोशी बलरामपुर अपने बेटे के यहां गए थे, उनका बेटा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत है, वहां से वापसी के दौरान वह पंतनगर रेलवे स्टेशन से बाजपुर के लिए डेमो ट्रेन में सवार हुए थे कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार जोशी के दो बच्चे बेटा और बेटी है, दोनों का विवाह हो गया है, उक्त घटना की खबर मिलते ही उनकी पत्नी स्नेहा जोशी का रो-रो कर बुरा हाल है, वही दूरभाष पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि अनिल कुमार जोशी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे, उनकी मौत से पार्टी को गहरा धक्का लगा है, उन्होंने अनिल कुमार जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

इधर जीआरपी के अपर उप निरीक्षक दिगंबर प्रसाद खंडूरी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad