ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने शनिवार को मुखानी स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मूल निवास और भू-कानून के मुद्दे पर आगामी 24 अक्टूबर को देहरादून में तांडव रैली आयोजित करने की जानकारी दी।

पंवार ने कहा कि राज्य गठन के 24 वर्षों बाद भी इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान न देना भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक नियत पर सवाल उठाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने पिछले ढाई दशकों में मूल निवासियों के साथ छल और कपट की राजनीति की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक! खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर, पुलिस महकमे में हड़कंप

उन्होंने बताया कि राज्य गठन से पूर्व यहां के लोगों को मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे, लेकिन भाजपा की अंतरिम सरकार ने एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इसे खत्म कर स्थाई निवास में बदल दिया। इससे जनसंख्या का सामाजिक और आर्थिक असंतुलन उत्पन्न हो रहा है, जिससे मूल निवासियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP का बड़ा सियासी संकेत! पैराशूट प्रत्याशियों के टिकट पर लग सकता है ब्रेक, स्थानीय दावेदारों को मिलेगी तरजीह?

पंवार ने कहा कि तांडव रैली में हजारों कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दिल्ली के इशारों पर चलते हैं और उन्हें राज्य के मुद्दों की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रावधान को खतरनाक बताते हुए कहा कि यह यहां के मूल निवासियों की पहचान को खत्म करने का सोचा-समझा षड्यंत्र है। पंवार ने मूल निवास प्रमाण पत्र को लागू करने, भू-कानून बनाने और गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता में 23 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला का मंच,

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश भट्ट, खड़क सिंह बगड़वाल, भुवन जोशी सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad