ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: ओएनजीसी चौक के पास एक कार का टायर डिवाइडर पर टकराने से अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं. साथ ही मौके पर क्रेन को बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया गया. फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

ओएनजीसी चौक पर फिर हुआ हादसा: बता दें कि 11 नवंबर की देर रात को ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार इनोवा कार और कंटेनर की टक्कर में 6 युवाओं की मौत हो गई थी. वहीं फिर उसी जगह बड़ा हादसा होने से टल गया. रविवार रात को कार सवार सुजीत तोमर निवासी श्रीदेव सुमन नगर चोर खाला अपने तीन दोस्तों के साथ गढ़ी कैंट से बल्लूपुर की तरफ जा रहे थे, लेकिन ओएनजीसी चौक के पास कार का टायर डिवाइडर पर टकराने के कारण अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

घायलों को हॉस्पिटल में किया भर्ती: स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी चारों को घायलों को अस्पताल भिजवाया. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. मौके पर क्रेन को बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया जा रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad