खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं. एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा भीमताल में हुआ है. राहत टीम मौके पर भेजी गई है. दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम को पहुंचने में समय लगा. मौके पर पहुंचकर एसडीआरफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायल को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक बस में 20 से 25 लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें -  ​छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्दूचौड़ व लालकुआं में गर्जे कांग्रेसी, नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया. हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है. पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे है.

यह भी पढ़ें -  📰 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत गौलापार में पानी की टंकी की शटरिंग हटाते समय घुटा दम, पूरे इलाके में शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल बस हादसे को लेकर X पर जानकारी शेयर की है. सीएम धामी ने लिखा है कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें -  📰 नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पेड़ ने बचाई जान ज्यूलीकोट के पास बड़ा हादसा टला, 7 घायल—सभी हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad