ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: अपने पिता की हत्या करने के बाद उनके शव को जलाने वाले दो बेटों को न्यायालय में पेश कर पुलिस की सुरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है. कलयुगी बेटों की इस हरकत से केदारघाटी के लोग हैरान हैं. इससे पहले भी क्षेत्र में अन्य घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस घटना ने लोगों को सन्न कर दिया है. वहीं, आरोपियों ने हत्या की वजह भी बताई है.

दो बेटों ने मिलकर कर दी थी पिता की हत्या: गौर हो कि बीती गुरुवार यानी 6 दिसंबर को बेडुला गांव निवासी बलवीर सिंह राणा को उनके बेटे अमित राणा और मनीष राणा ने जान से मारकर अंतिम संस्कार तक कर दिया था. गुप्तकाशी थाना पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने आसपास पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

हत्या के बाद कर दिया अंतिम संस्कार: वहीं, प्रथम दृष्टया मृतक के दोनों बेटों की ओर से पारिवारिक विवाद के चलते पिता की हत्या करने की बात सामने आई थी, जिसमें दोनों ने अपने पिता का अंतिम संस्कार भी मौके पर कर दिया था. इधर, मामले में तहरीर मिलने पर गुप्तकाशी थाने में हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. जिसके बाद नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

इस वजह से की हत्या: आरोपियों ने पुलिस के समक्ष ऐसे बयान दिए, जिसे सुन लोग हैरान रह गए. आरोपी बेटों का कहना था कि उनके पिता कई सालों से उनके साथ क्रूरता करता था. गाली गलौज के साथ मारपीट भी करता था. जिसके चलते दोनों भाइयों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी. वहीं, पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad