खबर शेयर करें -

ट्रांजिट कैंप में युवती पर चाकुओं से हमला करने के प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी और वह जेल भी गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने जानलेवा हमला किया था।

यह भी पढ़ें -  ​अग्रसर भारत: उत्तराखंड विशेष समाचार बुलेटिन

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप जनपथ रोड निवासी हरिओम ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी बेटी घर से लापता हो गई थी। प्रकरण में पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बेटी को आरोपी युवक विक्की मंडल निवासी पिपलिया कॉलोनी थाना गजरौला पीलीभीत के कब्जे से बरामद की थी और आरोपी को जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

आरोप था कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब मुकदमा वापस नहीं लिया तो सोती हुई बेटी ने साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।