ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कोतवाली इलाके में स्कूटी सवार दंपती से तमंचे की नोक पर लूटपाट करने और विरोध करने पर लहूलुहान किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाबी कॉलोनी किच्छा निवासी सुभाष तनेजा ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ दीपावली का सामान खरीदकर रुद्रपुर से घर लौट रहा था। किच्छा हाईवे पर अचानक बाइक पर सवार तीन युवक आये और ओवरटेक कर स्कूटी रुकवाई और तीनों बदमाशों ने तमंचे निकाल कर हत्या किए जाने की धमकी देनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पत्नी के सोने के जेवरात, मोबाइल व पर्स छीनने की कोशिश की तो पत्नी ने विरोध किया। बदमाशों ने तमंचे की बट से पत्नी के चेहरे पर प्रहार करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

इसका विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर लहूलुहान कर दिया। बताया कि बदमाशों ने हाईवे पर ही घायल कर तीन तोले सोने की चेन, 15 हजार की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तकरार के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर पर्दाफाश करेगी।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

बदमाशों ने की होगी पहले रेकी

पीड़ित दंपति ने आशंका जताई कि जब वह रुद्रपुर के मुख्य बाजार में खरीदारी कर रहे थे। उसी वक्त बदमाशों ने लूटपाट के लिए टारगेट कर लिया होगा। कारण खरीदारी कर जब वह किच्छा हाईवे की ओर निकले तो उस वक्त रुद्रपुर से बाइक सवार बदमाशों द्वारा पीछा किए जाने का आभास सा हुआ, लेकिन आम राहगीर समझकर नजरअंदाज कर दिया। वहीं हाईवे पर लूटपाट की दुस्साहसिक वारदात होगी ऐसा दंपत्ति ने कभी सोचा भी नहीं था।

कई बार तमंचा भी किया लोड

किच्छा हाईवे पर लूटपाट के दौरान बदमाशों द्वारा बार-बार तमंचा लोड कर दंपति को गोली मारने की धमकी दे रहे थे और जल्दी लूटपाट की बात कह रहे थे। बावजूद  दंपति ने लूटपाट का विरोध करते हुए मुकाबला किया। बस गनीमत यह रही कि विरोध के दौरान बदमाशों के आपराधिक दिमाग में गोलीबारी का तरीका नहीं आया। वरना एक अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

भाजपा में सक्रिय भूमिका रखते हैं सुभाष

बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना के दौरान घायल पंजाबी कॉलोनी किच्छा निवासी सुभाष तनेजा भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता हैं और भाजपा सांस्कृतिक मंच के जिला संयोजक भी रह चुके हैं। वर्तमान में कई सामाजिक संगठनों में अहम भूमिका निभाते हैं। तनेजा पर हुए हमले की सूचना मिलते ही तमाम लोगों ने घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और वारदात पर नाराजगी भी जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad