खबर शेयर करें -

उत्तराखंड ,लालकुआं :

वन विभाग द्वारा बिंदुखत्ता में शहीद स्मारक से लगी एक बीघा जमीन को सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग के लिए प्रत्यावर्तन किया है, जिसमें सैनिक मिलन केंद्र बनाया जाएगा।

बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक काफी लंबे समय से बिंदुखत्ता जड़सैक्टर के समीप सैनिक मिलने केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

जिसपर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसक्रम में गत माह सहायक महानिरीक्षक वन द्वारा अपर मुख्य सचिव वन देहरादून को पत्र भेजकर शहीद स्मारक जड़ सैक्टर से लगी वन विभाग की एक बीघा भूमि को गैर वानिकी कार्यो हेतू सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग के लिए प्रत्यावर्तन करने के सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में सनसनी: सगाई के बाद युवक ने की खुदकुशी, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जानिए

भूमि उपलब्ध होने पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन प्रताप सिंह व कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा समेत तमाम समेत तमाम पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया है। इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होने सैनिक मिलन केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही बिंदुखत्ता में ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाने, स्थाई कनैक्शन लगाने व घरेलू बिलों को प्रत्येक माह देने की मांग की गई। जिस पर भी उर्जा निगम द्वारा आदेश जारी करने पर पूर्व सैनिकों ने आभार जताया है।