ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता (लालकुआँ), 8 अगस्त 2025 — सरस्वती शिशु मंदिर रावत नगर (बिंदुखत्ता) में एक झगड़ालू एवं शरारती व्यक्ति द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना से विद्यालय प्रशासन और स्टाफ में भारी भय और रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने स्कूल की चारदीवारी को तहस-नहस कर दिया और परिसर में लगे पेड़ों को भी काट डाला। केवल इतना ही नहीं, उक्त व्यक्ति पर आरोप है कि वह अक्सर धारदार हथियार लेकर विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य श्री दयाकिशन दुमका को व उनके परिजनों को खुलेआम धमकाता रहता है और अभद्र भाषा एवं गालियों का इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

इस घटना से डरे और आक्रोशित विद्यालय परिवार ने पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के लिए सूचित किया है। प्रधानाचार्य दयाकिशन दुमका, प्रबंधक लक्ष्मण सिंह और अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जग्गी ने संयुक्त रूप से बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में इस बाबत लिखित तहरीर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह घटना न केवल शिक्षा संस्थान की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्कूल में एक सुरक्षित वातावरण बना रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।