ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पुलिस ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का चौकस कर दिया है। सदी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसपी प्रकाश चंद्र ने व्यापारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में एसपी सिटी ने सुरक्षा गार्डों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए और दुकानों के कर्मचारियों का सत्यापन पहचान द्वारा ऐप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी दिनों में बाजारों में भीड़भाड़ होने के कारण आपराधिक घटनाओं, जैसे टप्पेबाजी और चोरी, की संभावना बढ़ जाती है।

इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, पीएसी और आईआरबी जवानों की तैनाती की जाएगी। बाजार में सादे कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिस जवान तैनात होंगे। सभी दुकानदारों को अपने खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा, लोकल इंटेलिजेंस टीम, बम और डॉग स्क्वाड को लगातार चेकिंग के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीओ सिटी नितिन लोहनी, एसएसआई महेंद्र प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

आतिशबाजी से पहले अलर्ट पर दमकल
अग्निशामक सुरक्षा को लेकर भी एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार और सीओ नितिन लोहनी ने शहर के फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण किया और पटाखा बाजारों के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों तथा दमकल टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad