खबर शेयर करें -

लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल क्षेत्र सोमवार सुबह उस समय दहल गया, जब यहां सुरक्षाधिकारी प्रताप सिंह धौनी के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी और सोना उड़ा ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब 8 अगस्त की सुबह मकान मालिक के पड़ोसी ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख फोन पर सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

पीड़ित प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वे 7 अगस्त की शाम परिजनों के साथ बरेली गए थे। लौटने पर देखा कि दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग 16 तोला सोना—जिसमें मंगलसूत्र, ईयररिंग, नथ, सोने की अंगूठियां, डायमंड रिंग, सोने के सिक्के व चांदी के बर्तन सहित कीमती ज्वेलरी शामिल है—लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल दिनेश फत्यार्ल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूर्व में हुई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जानकारी यह भी मिली है कि सेंचुरी की स्टाफ कॉलोनी में 3–4 अन्य घरों में भी ताले टूटे और चोरी की घटनाएं हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad