mausam
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सितंबर माह में सूखा पड़ा रहा। वहीं पूरे मानसून सीजन में भी इस बार सामान्य से महज तीन फीसदी ज्यादा ही बारिश हुई। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड में सितंबर माह में सूखा पड़ा रहा। वहीं पूरे मानसून सीजन में भी इस बार सामान्य से महज तीन फीसदी ज्यादा ही बारिश हुई। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में सितंबर में सामान्य 182.4 एमएम से 17 फीसदी कम यानि 151.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 287 एमएम बागेश्वर एवं सबसे कम 78.3 एमएम हरिद्वार में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

इस बार मानसून सीजन में एक जून से 30 सितंबर तक सामान्य 1162.7 एमएम के सापेक्ष तीन फीसदी ज्यादा 1203.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य श्रेणी में आती है। वहीं दून में सितंबर माह में आठ साल बाद सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। साल 2015 में सितंबर माह में 78 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि साल 2020 में 490.0 एमएम बारिश हुई थी।