खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, पुलिस ने रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है।

सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी ने सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में शुक्रवार रात उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भांडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें -  🚨 कॉर्बेट के पास रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का बड़ा छापा! बिना पंजीकरण चल रहा 70 कमरों का रिजॉर्ट, सील की तैयारी

वेश्यावृत्ति में लिप्त एक महिला, दो ग्राहक और दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है एवं पुलिस टीम द्वारा होटल मालिक जो की मौके से फरार था की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

अल्मोड़ा (होटल मैनेजर), कल्पना राणा निवासी काठगोदाम नैनीताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि होटल मालिक मां गायत्री रमेश सिंह नेगी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

पुलिस व प्रशासन द्वारा वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त होटल गायत्री को सीज किया गया है एवं उसके लाइसेंस निरस्त्रीकरण की कार्रवाई की जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, सिपाही मोहन सिंह किरौला, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी वर्मा रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad