खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पिता की मौत से आहत युवक ने हाथ की नस काट ली। मामला टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। जहां हाथ की नस काटने के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। युवक 60 प्रतिशत झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

बुधवार की रात 11 बजे मानपुर पश्चिम निवासी 19 वर्षीय हिमांशु नेगी ने खुद को कमरे में बंद कर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। इससे वहां जोरदार धमाका हुआ और खिड़की के शीशे टूट गए। गंभीर हालत में युवक को एसटीएच के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। कुछ समय पहले  बताया गया कि कुछ समय पहले हिमांशु के पिता राम सिंह नेगी की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

इससे वह तनाव में था। टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान लिए। उन्होंने बताया कि युवक ने आग लगाने से पहले हाथ की नश काटने का भी प्रयास किया था। परिजनों ने बताया कि हिमांशु ने पेट्रोल उड़ेलकर खुद पर आग लगाई है।