ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पीरूमदारा में डेढ़ करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले 50 हजार के इनामी को एसटीएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पिछले तीन साल से पुलिस को तलाश थी।

देर रात घर लौट रहे युवक की स्कूटी अचानक हुआ एक्सीडेंट, युवक की हुई मौत

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

पीरूमदारा में डेढ़ करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले 50 हजार के इनामी को एसटीएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पिछले तीन साल से पुलिस को तलाश थी।

पत्रकार वार्ता में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि एसटीएफ कुमाऊं के इंस्पेक्टर एमपी सिंह और रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के ईनामी जयप्रकाश डंडरियाल निवासी ग्राम घटबगढ़ थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा को काशीपुर में फैक्ट्री के पास पकड़ा। आरोपी पीरुमदारा क्षेत्र में साल 2005 से जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करता था। अब तक वह डेढ़ करोड़ की ठगी कर चुका है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

एक ही जमीन दो लोगो को बेची

सीओ ने बताया कि आरोपी ने पीरूमदारा में ग्रेटर कैलाश, कैलाश कुंज व बसंत कुंज के नाम पर कॉलोनी बसाई। कॉलोनी में उसने एक ही जमीन को दो लोगों को बेच दिया। साल 2022 में दर्शन सिंह निवासी गाजियाबाद ने एक ही जमीन को दो लोगों को बेचने का केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

सीनियर सिटीजन मेंटेनेंस वेलफेयर एक्ट कितना प्रासंगिक ? केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में किया गया था निर्माण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad