ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में नशे में धुत युवकों ने रात जमकर उत्पात मचाया। दुकान बंद कर रही लड़की को शोहदों ने बदनियती से पकड़ लिया। परिजनों ने विरोध किया तो शोहदों ने पथराव कर दिया। दंपति का सिर फोड़ दिया। उन्होंने खुद को घर में बंद कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद शोहदों ने बाहर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर छेडछाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

वार्ड 37 मित्रपुरम में यह घटना मंगलवार रात हुई। मोहल्ले में दुकान चलाने वाले एक पक्ष का कहना है कि रात उनकी नाबालिग लड़की दुकान बंद कर रही थी। तभी पास में ही रहने वाले कुछ लड़के नशे की हालत में वहां पहुंच गए। इनमें से एक ने लड़की का हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया। लड़की ने विरोध किया और इसी बीच लड़की की मां वहां पहुंच गई। विरोध करने पर लड़के ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

लड़की के पिता पहुंचे तो उनके सिर पर पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया। जिसके बाद युवक व उसके साथियों ने घर पर पथराव कर दिया। जिसमें लड़की के माता-पिता के सिर फट गए। युवक ने बाहर खड़ी मोटर साइकिल को नाले में फेंक दिया और टुकटुक पलटा दिया। पथराव में घर में लगे कांच टूट गए। परिवार ने घर में कैद होकर खुद की जान बचाई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

जिसके बाद पीड़ित परिवार तहरीर लेकर दमुवाढूंगा पुलिस चौकी पहुंचा। जहां कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी तहरीर लेकर पहुंच गया। चौकी प्रभारी अरुण राणा का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दी है। एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक का सिर फूटा है। आरोपों में संदिग्धता नजर आ रही है। जिसको लेकर मुकदमा दर्ज करने से पहले सीओ से जांच की अनुमति मांगी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad