खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्रों की आपसी मारपीट, प्रशासन ने काबू पाया

हल्द्वानी के मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमबीपीजी कॉलेज) में आगामी 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से पहले सोमवार को दो छात्र गुटों के बीच जोरदार झड़प हुई। दोनों पक्षों के शक्ति प्रदर्शन के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए, जिससे कॉलेज परिसर में अराजकता फैल गई।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठी फटकार कर छात्रों को काबू में किया। इस झड़प में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई बड़ा हादसा टल गया। कॉलेज प्राचार्य एनएस बनकोटी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन फिर भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट पुलिस और शासन को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता: 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। प्रशासन ने परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है ताकि भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोका जा सके।