खबर शेयर करें -

रंगोत्सव से पहले मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी कर पारे में वृद्धि की संभावना जताई है। आगामी छह दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। साथ ही दिन के समय काफी गर्मी महसूस होने से लोगों ने पंखों का प्रयोग प्रारंभ कर दिया है।

होली का उत्सवी रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। विभिन्न स्थानों पर बैठकी होली और सामूहिक मिलन कार्यक्रमों की धूम है। वहीं, रंगोत्सव से पहले मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है।

तापमान में लगातार वृद्धि
मैदानी क्षेत्रों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी छह दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में होली के उल्लास और गुलाल की रंगत के बीच गर्मी का प्रकोप रहने के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी कर पारे में वृद्धि की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पुलिस ने दिया मुआवजे का लालच, दरोगा बोला - जो मिल रहा ले लो

वहीं पिछले एक सप्ताह में हल्द्वानी और आसपास के इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। साथ ही दिन के समय काफी गर्मी महसूस होने से लोगों ने पंखों का प्रयोग प्रारंभ कर दिया है। मौसम का रुख तापमान के प्रकोप में वृद्धि की ओर इशारा कर रहा है।

हालांकि, रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। इधर, मौसम से जुड़ा पिछले 13 वर्षों का रिकार्ड देखें तो होली वीक में तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तक रहा है, जबकि मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार पारा 34 डिग्री पार पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में 14 वर्षों के भीतर सबसे गर्म होली रहने की पूरी संभावना बनी हुई है।

पिछले 13 वर्षों में होली वीक पर तापमान की स्थिति :
वर्ष – सर्वाधिक पारा (डिग्री)
2011 – 29.5
2012 – 29.6
2013 – 30.0
2014 – 28.0
2015 – 24.5
2016 – 31.0
2017 – 27.6
2018 – 28.6
2019 – 29.5
2020 – 28.0
2021 – 31.2
2022 – 31.5
2023 – 30.0

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस के फूले हाथ-पांव

अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि, रात में गर्मी से राहत मिलेगी और हल्की ठंड रह सकती है। – डा. आरके सिंह, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, जीबीपीयू पंतनगर

होलिका दहन स्थल पर 20 मार्च को चीर बंधन, 25 मार्च को होली

श्रीरामलीला मैदान में शुक्रवार को रामलीला संचालन समिति की बैठक हुई। रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में होलिका दहन को लेकर मंथन हुआ। व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री के निर्देशन में विमर्श हुआ। साथ ही होलिका दहन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

संचालन समिति के अनुसार, 20 मार्च को सुबह नौ बजे प्राचीन होलिका दहन स्थल और पटेल चौक में चीर बंधन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 24 मार्च को रात 11:30 बजे होलिका दहन प्राचीन होलिका दहन स्थल पर ही किया जाएगा। होली का पर्व 25 मार्च को होगा।

यह भी पढ़ें -  डोईवाला में युवती से सैलून के नाई ने की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मौके पर गणेश जोशी, विवेक कश्यप, एनबी गुणवंत, भवानी शंकर नीरज, मनोज गुप्ता, भोलानाथ, प्रदीप जनोटी, तनुज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, रामलीला संचालन समिति की ओर से होली दहन स्थल पर प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित की गई।

बैठकी होली में जमकर झूमी महिलाएं

होली की धूम के बीच शुक्रवार को डहरिया स्थित मित्र विहार के पंत निवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न रागों में वाद्ययंत्रों के साथ होली गीतों का सुंदर गायन किया।

गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं। वहीं गूलाल का तिलक लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर भगवती पंत, मुन्नी तिवारी, हेमा पंत, लता पंत, गरिमा पंत, रेखा पंत, ममता बिनवाल, मंजू बिनवाल, प्रीति जोशी, कमला तिवारी, अर्चना जोशी, ज्योति पांडे आदि मौजूद रहीं।

You missed