खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, किच्छा 

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, शनिवार को उधमसिंह नगर के किच्छा शहर में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां एक घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हो गया। सुबह-सुबह जब लोगों ने गेहूं के खेत में लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। चेहरे को तेज़ाब से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गयी है। फिलहाल मौके पर पुलिस जांच कर रही है, और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए एक दिन में आवेदन की संख्या एक लाख पहुंची, तीर्थयात्रियों का उत्साह उच्च स्तर पर

जानकारी के अनुसार किच्छा के सिसई बंडिया मोहल्ले में सुबह-सुबह लोग जब अपने रोज़मर्रा के निपटा रहे थे तभी किसी ने यह खबर दी कि पास के ही खेत में एक किसी अनजान इंसान की लाश पड़ी है। लाश मिलने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया, और लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
लोगों का कहना है कि जरूर ऐसा हुआ होगा कि इस व्यक्ति की कहीं और हत्या कर लाश को यहां खेत में ठिकाने लगाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जब लाश को देखा तो मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जला हुआ पाया।
अनुमान यह लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद कातिल ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाला है। पुलिस मौके पर लोगों से शव के बारे में मालूमात कर रही है।

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 में दिव्यांग एथलीट गरिमा जोशी ने जीते दो गोल्ड मेड,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad