खबर शेयर करें -

लालकुआं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार देने वाले दुग्ध उत्पादक किसानों के चेहरों पर आज मुस्कान छा गई, जब नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित किया।

गुसाईपुर में आयोजित इस सामूहिक समारोह की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल मुख्य अतिथि रहीं।समारोह में हरिपुर कुवरसिंह, आनन्दपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक और सागुड़ी सहित विभिन्न दुग्ध समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अतिथियों में डॉ. छवि कांडपाल बोरा, मनीष कुलयाल, दीपा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, यशुराम भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में तालियों की गड़गड़ाहट से गुसाईपुर गूंज उठा।मुख्य अतिथि दीपा दरमवाल ने कहा कि दुग्ध समितियाँ ग्रामीण परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

नियमित बोनस वितरण से न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि किसानों का संगठन के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में उत्पादकों ने 5.65 करोड़ रुपये मूल्य का दूध संघ को उपलब्ध कराया, जिसके सम्मान में यह बोनस वितरित किया गया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ भविष्य में भी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।कार्यक्रम में उत्कृष्ट उत्पादकों को सम्मानित भी किया गया। हिमानी बिष्ट प्रथम, पुष्पा बिष्ट द्वितीय और दीपा देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

समारोह का संचालन मोहन चंद जोशी ने किया।इस मौके पर संचालक मंडल सदस्य कृष्ण चन्द्र शर्मा, गोविंद सिंह मेहता, सुभाष बाबू, शांति कोरंगा, मीना रौतेला, लक्ष्मी पंत, बसंती कपकोटी, राजेन्द्र प्रसाद, पूरन चन्द्र मिश्रा, डी.के. सुयाल, प्रकाश दरमवाल, सचिव सुयाल, कुन्दन सिंह बोरा सहित सैकड़ों दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad