खबर शेयर करें -

काशीपुर – यहाँ बरात जाने से ठीक पहले शेरवानी खरीदने के लिए बाजार गया दूल्हा लौटकर ही नहीं आया। घर पर परिजन और रिश्तेदार उसके आने का इंतजार करते रहे। दूल्हे के नहीं मिलने पर सभी रिश्तेदारों, दोस्तों तथा परिचितों में तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  🚨 निवेश के नाम पर ₹1.31 करोड़ की ठगी! STF ने महाराष्ट्र से 3 साइबर ठग दबोचे 💻💰

बताया गया कि नगर कोतवाली काशीपुर क्षेत्र की विजय नगर नई बस्ती के रहने वाले एक युवक की शनिवार को शादी थी, उसकी बरात रामनगर जानी थी।

वही बारात जाने से कुछ देर पहले ही वह अपने लिए शेरवानी खरीदने की बात कहकर घरवालों से 15 हजार रुपये लेकर चला गया। लेकिन लौटकर नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। सजे-धजे बराती उसका इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें -  वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी पहल: 27 मार्च को राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे 'रणनीतिक मंथन'

बताया गया कि दूल्हे के नहीं मिलने की जानकारी जब रामनगर में दुल्हन पक्ष को दी गई। तो उनके यहां भी खलबली मच गई। दोनों पक्ष के लोग आपस में वार्ता कर रहे हैं। कोतवाली के एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि लापता युवक के पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।