ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 33 साल है, जबकि पीड़िता एक 32 वर्षीय महिला है. आरोपी ने महिला से रेलवे स्टेशन पर दोस्ती की थी और उसने महिला से यह बात छुपाई थी कि वह पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस को शक है कि आरोपी एक होमगार्ड है.

पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्स के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है, जिसने शादी का झांसा देकर एक महिला को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाया. और महिला के सामने शादीशुदा होने की बात छुपाकर उसे शादी का झांसा देता रहा. सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने आरोपी की पोल खोलकर रख दी और पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 33 साल है, जबकि पीड़िता एक 32 वर्षीय महिला है. आरोपी ने महिला से रेलवे स्टेशन पर दोस्ती की थी और उसने महिला से यह बात छुपाई थी कि वह पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस को शक है कि आरोपी एक होमगार्ड कांस्टेबल है, जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है. जिसने बीते रविवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने यह कदम आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके दो बेटों के साथ उसकी तस्वीरें देखने के बाद उठाया.

शिकायतकर्ता महिला केयरटेकर के रूप में काम करती थी और चूंकि उसके पास मुंबई में कोई निश्चित नौकरी या रहने का ठिकाना नहीं था, इसलिए वह मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के एक वेटिंग रूम में बैठती थी. करीब छह महीने पहले, वर्दी पहने आरोपी ने महिला से मुलाकात की थी और उसके साथ मोबाइल फोन नंबर भी एक्सचेंज किया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

एफआईआर के अनुसार, महिला और पुरुष के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और उसने यह बताए बिना कि वह पहले से शादीशुदा है, पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आरोपी ने पिछले छह महीनों में विभिन्न मौकों पर वकोला और बाद में बांद्रा और नालासोपारा के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला के रहने के लिए एक कमरे की व्यवस्था करने का भी वादा किया था, लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया. महिला को उस वक्त एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, जब उसने आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा, जहां आरोपी ने अपने दो बेटों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं थीं.

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

इस के बाद पीड़ित महिला ने मुंबई के वकोला में पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और अब इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad