खबर शेयर करें -

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पूरे प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मियों एवं बाह्य सेवादाता द्वारा ठेका प्रथा में कराए जा रहे कार्यों में लगे श्रमिकों की 15 मार्च 2024 को (हर 5 वर्ष पर वेतन पुर्नक्षित करने के क्रम में) 20% न्यूनतम वेतन बढ़ाने के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा आदेश के पंतनगर में लागू न होने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिलकर इसे पंतनगर विश्वविद्यालय में भी लागू करने का अनुरोध किया गया था।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, लालकुंआ से इस दिन शुरू होगी एक और ट्रेन

आज प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी के सार्थक हस्तक्षेप से पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा इसे पंतनगर में पत्रांक संख्या क/18077 2 मई 2024 को लागू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  हर की पैड़ी से गायब हुआ गंगा का पानी, तो दिखने लगी रेल की पटरियां.. ये है माजरा

प्रबंधन परिषद सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर के सभी दैनिक वेतन भोगी एवं ठेका कर्मी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को बधाई देते हुए सभी की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं कुलपति व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया।

प्रबंधन परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि उनके प्रयासों से हुआ है जबकि हर 5 वर्ष पर सरकार न्यूनतम वेतन का पुनरीक्षण करते हुए इसे 20% बढ़ाती है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के श्रमिक 15 मार्च 2024 के आदेश के बावजूद वंचित थे, आज मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के हस्तक्षेप से पंतनगर को भी मिला जिससे प्रत्येक कर्मचारी एवं श्रमिक के वेतन में 100 से 115 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि होगी।

You missed