ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और उसकी पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन (Atiq Ahmed wife Shaista) की तस्‍वीर पहली बार सामने आई है. शाइस्‍ता परवीन उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोपी है और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम है. उसकी तलाश में प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है. दरअसल यह पहली तस्‍वीर है जिसमें शाइस्‍ता ओर अतीक अहमद साथ में हैं. अभी तक शाइस्‍ता जब भी सामने आई थी, वह नकाब में होती थी और उसका चेहरा सामने नहीं आया था. ऐसे आरोप हैं कि शाइस्‍ता परवीन ने उमेश पाल हत्‍याकांड में इनामी साबिर के साथ मुलाकात की थी. साबिर ने ही उमेश पाल के गनर को गोली मारी थी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पुलिस की मानें तो प्रयागरात के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके 2 सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद और राघवेंद्र की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई थी. इस केस में उमेश पाल की पत्‍नी जया ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन, 2 बेटों और कुछ नामजद लोगों और 9 अन्‍य लोगों पर केस दर्ज कराया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्‍ट्र में भी छापेमारी

शाइस्‍ता को लेकर यूपी पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश के कई स्‍थानों पर छापेमारी की है. इसके साथ ही दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्‍ट्र में भी पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है और ऐसा माना जा रहा है कि शाइस्‍ता यहां भी छिप सकती है. पुलिस को ऐसी आशंका थी कि वह अपने पति के अंतिम दर्शन करने के लिए जरूर आएगी, लेकिन वह नहीं आई.

शाइस्ता परवीन के ठिकाने के बारे में पता नहीं

बहरहाल यूपी पुलिस अभी भी शाइस्ता परवीन के ठिकाने के बारे में पता नहीं लगा पाई है. एक पुलिस कांस्टेबल के परिवार में जन्मी और पली-बढ़ी परवीन को अब भगोड़ा घोषित किया गया है, जिसके सिर पर नकद इनाम है. बताया जा रहा है कि परवीन अपने वकीलों के साथ संपर्क में हैं. वह खुद को और अपने परिवार को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में याचिकाएं दायर करवा रही है. ऐसी आशंका है कि वह विदेश भाग गई हो.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad