ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, चेयरमैन और सभासदों ने साझा किए विचार

लालकुआं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड ने एक वर्ष से अधिक समय के इंतजार के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह भव्य समारोह अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने पहुंचकर नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

लालकुआं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सबसे पहले पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिसके बाद सभी सात वार्डों के सभासदों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

 

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नगर के विकास के लिए आवश्यक होने पर सरकार से समन्वय स्थापित करने में भी वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

इसके अलावा, वार्ड नंबर 5 के सभासद सुरेश शाह, वार्ड नंबर 6 की महिला सभासद दीपा हेमंत पांडे और वार्ड नंबर 7 के सभासद भुवन पांडे ने अपने-अपने वार्डों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad