खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नदी और नालों में नहाना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है. जहां अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए भुजियाघाट गए युवक की गदेरे में डूबने से मौत हो गई. युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया. गहन सर्च अभियान के बाद युवक की लाश को गदेरे से बरामद कर लिया. जिसे पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  🚨 🚨 🚨 🚨गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला करने वाला PG छात्र गिरफ्तार, 💔 दूसरे लड़के से बात करने के शक में भड़का युवक, गर्दन पर वार से युवती की हालत गंभीर

दोस्त के साथ नहाने गया था युवक: पुलिस के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि भुजियाघाट के पास गदेरे में एक युवक डूब गया है. जिस पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के नेतृत्व में डीप डाइविंग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

वहीं, एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार गहन सर्च ऑपरेशन चलाया. कड़ी सर्चिंग के दौरान युवक के शव को गदेरे से बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया. बताया जा रहा है कि युवक एक दोस्त के साथ नहाने के लिए भुजियाघाट गया था. जहां उसके साथ हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: breaking सेंचुरी पल्प एंड पेपर में गूंजा 'सुरक्षा प्रथम' का नारा, सीईओ अजय गुप्ता के नेतृत्व में भव्य सुरक्षा रैली का आयोजन

बताया जा रहा है कि कुलदीप के गदेरे में डूबने के बाद ही दोस्त ने पुलिस को सूचना दी थी. कई घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद एसडीआरएफ ने लाश को बरामद किया है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

गदेरे में डूबने से मौत-

  1. कुलदीप फर्त्याल पुत्र हरीश फर्त्याल (उम्र 19 वर्ष), निवासी- दमुवाढूंगा, हल्द्वानी, नैनीताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad