breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले तीन युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता के एक घर में तीन संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और तत्काल 112 पर सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये युवक क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पकड़े गए युवकों की पहचान मनोज सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गांधीनगर प्रथम बिंदुखत्ता, आशीष पुत्र मोहन राम निवासी राजीव नगर बोरिंगपट्टी, और गोविंद सिंह बिष्ट उर्फ गंगा पुत्र शेर सिंह निवासी शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता के रूप में हुई है।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि उक्त युवकों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।