खबर शेयर करें -

बाघ का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है। नौकुचियाताल चुनोती में बाघ के आतंक के बाद अब घोड़ाखाल क्षेत्र में बाघ दिखने से लोग दहशत में है। 

बाघ का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है। नौकुचियाताल चुनोती में बाघ के आतंक के बाद अब घोड़ाखाल क्षेत्र में बाघ दिखने से लोग दहशत में है। मंगलवार सुबह सैनिक स्कूल काम पर जा रहे व्यक्ति पर बाघ झपट गया। जिससे व्यक्ति चोटिल हो गया। हल्ला मचाने व अचानक गाड़ी के आने से बाघ व्यक्ति को छोड़कर भाग गया। बाघ के पंजे लगने से व्यक्ति चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर कांडा में तेंदुए की दहशत, आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि घोड़ाखाल निवासी सूरज आर्या पुत्र स्व गोविंद लाल आर्य अपनी बाइक में बैठकर सुबह 6 बजे सैनिक स्कूल ड्यूटी करने जा रहा था। अचानक बाघ उन्नपर झपट गया। पीछे से आ रही गाड़ी की वजह से बाघ भाग गया। उन्होंने कहा कि हर दिन बाघ पालतू जानवरों को अपना निवाला बना रहा है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में 141 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, दो दिन का दिया समय, महिलाओं ने पुलिस को दिखाया गुस्सा!

अब लोगो पर झपटने लगा है। कहा वन विभाग जल्द कार्रवाई करे। सूरज आर्या नव बताया कि वह मंगलवार को रोज की तरह ड्यूटी जा रहे थे। अचानक बाघ झपट गया। कहा कि अगर गाड़ी नही आती तो बाघ नही छोड़ता। उनके हाथ में बाघ ने घाव बनाये है।

You missed