खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के इंदिरा नगर में आज दोपहर आंधी-तूफान में एक झोपड़ी पर टिन गिर गई। इस घटना की जानकारी के बाद नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची।

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में हल्द्वानी शहर के इंदिरा नगर में आज दोपहर आंधी-तूफान में एक झोपड़ी पर टिन गिर गई। इस घटना की जानकारी के बाद नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टिन गिरने से तीन लोगों को चोट आई है, जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस के फूले हाथ-पांव

नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घर क्षतिग्रस्त हुआ है जिसमें आवश्यक कार्रवाई के लिए पटवारी को मौके पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि शब्बीर खान पुत्र फिदा हुसैन निवासी इंदिरा नगर बरसाती बनभूलपुरा हैं। इस हादसे में शबीना पत्नी शब्बीर खान उम्र 36, अलशिफा पुत्री शब्बीर खान उम्र 15 वर्ष, शबनूर पुत्री शब्बीर खान उम्र 7 वर्ष घायल हुए। घायलों को कोई खुली चोट नहीं है लेकिन घायलों द्वारा बताया गया की टीन सेट के नीचे दब गए थे। घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी हल्द्वानी भिजवाया गया। बताया गया है कि इंदिरा नगर निवासी साजिद अली की छत गिरी थी।

You missed