ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में स्थित केनरा बैंक शाखा के दो खातों से साइबर ठगी के पैसे को ठिकाने लगाया जा रहा है. पुलिस ने जांच में कुछ ही दिनों में इन दोनों खातों से करीब 33 करोड़ रुपए का लेने-देने सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है. वहीं चौथा व्यक्ति फरार है, जिसकी पुलिस जांच में जुटी है.

सीओ सीटी निहारिका तोमर इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के केनरा बैंक में दो चालू खाते में कुछ ही दिनों में करीब 33 करोड़ रुपए का लेन देन हुआ, जिस वजह से शाखा प्रबंधक को कुछ शक हुआ. शाखा प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत रुद्रपुर कोतवाली से की.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

शाखा प्रबंधक की शिकायत के अनुसार मोहम्मद सईम नाम के व्यक्ति ने यूके जन सेवा केंद्र का प्रोपराइटर बताकर कैनरा बैंक में 13 सितंबर 2024 को चालू खाता (Current Account) खुलवाया था. इसके बाद इस खाते में 12 अक्तूबर 2024 से 17 अक्टूबर 2024 तक करीब चार करोड़ 42 लाख रुपए की 3,977 ट्रांजेक्शन हुई.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

इसके अलावा शारिक़ खान नाम के व्यक्ति ने भी मै. एस, खान ट्रेर्ड्स का प्रोपराइटर बताकर 20 सितंबर 2024 को चालू खाता (Current Account) खुलवाया था. इस खाते में भी 24 अक्तूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 तक करीब 28 करोड़ 80 लाख रुपए की 88230 ट्रांजेक्शन हुई.

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो सामने आया है कि इन दोनों ही खातों को लेकर साइबर पोर्टल NCRP (National Cybercrime Reporting Portal) पर देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 37 शिकायतें दर्ज की गयी हैं. इसमें से सईम के खाते को लेकर सात और शारिक खाने के खाते को लेकर कुल 30 शिकायतें दर्ज थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका जानने वाला आलम निवासी भूतबंगला रुद्रपुर के जरिये उनका सम्पर्क गुरविन्दर चीमा निवासी बगवाड़ा रूद्रपुर से हुआ था. उसी के कहने पर दोनों लोगों ने उक्त खाते खुलवाये थे. उन दोनों के कहने पर ही दोनों के खातों में साइबर ठगी की मोटी रकम ठिकाने लगाई जा रही थी. आलम से अभी पूछताछ की जा रही है, वहीं. गुरविन्दर चीमा की तलाश की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad