खबर शेयर करें -

ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक ड्राइवर अपने दोस्तों के साथ बैठा था। तभी अचानक उसकी मौत हो गई। उसके साथी भी समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  ⚡ “20 लाख का माल सीज, 3 अवैध फैक्ट्रियां सील!” — हल्द्वानी में मिलावटखोरी पर प्रशासन का तगड़ा एक्शन, रसायनों से बन रही थीं मिठाइयां और बताशे 🍬🚫

जमराड़ी बेड़ा गांव पिथौरागढ़ निवासी संतोष बिष्ट (30) पुत्र दीवान सिंह पेशे से ट्रक चालक था और हल्द्वानी में ही रहता था। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों के संग बैठा था। इसी बीच उसकी सांस उखड़ने लगी। आनन-फानन में साथी उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए,

यह भी पढ़ें -  🌕✨ “करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिलाओं को तोहफा!” — सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित 💫💐

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर गुरुवार को परिजन शहर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चलेगा।

By Editor