खबर शेयर करें -

ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक ड्राइवर अपने दोस्तों के साथ बैठा था। तभी अचानक उसकी मौत हो गई। उसके साथी भी समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  युवाओं के लिए प्रेरणा बने बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी, बिना कोचिंग के AIR 1132 हासिल कर एयरपोर्ट अथॉरिटी में बने अधिकारी

जमराड़ी बेड़ा गांव पिथौरागढ़ निवासी संतोष बिष्ट (30) पुत्र दीवान सिंह पेशे से ट्रक चालक था और हल्द्वानी में ही रहता था। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों के संग बैठा था। इसी बीच उसकी सांस उखड़ने लगी। आनन-फानन में साथी उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए,

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं में पुलिस का महा-ब्लास्ट: 'हीटर' खोलते ही उड़ गए होश, ₹35 लाख के जेवर समेत बरेली का शातिर चोर दबोचा

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर गुरुवार को परिजन शहर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चलेगा।