खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी से लालकुआं तक स्मैक तस्करी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और पुलिस को उनकी लंबे समय से तलाश थी।

गैंग बनाकर कर रहे थे तस्करी

पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा निवासी अभिषेक नेगी (मल्ला जोशी खोला) और सोवित नेगी (गंगोली मोहल्ला) स्मैक तस्करी के अपराध में संलिप्त थे। 22 जून 2024 को लालकुआं पुलिस ने दोनों को स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था, लेकिन वे जमानत पर बाहर थे।

यह भी पढ़ें -  ​मौत के सौदागर: उत्तराखंड में नकली दवाओं की बड़ी फैक्ट्री सील, नामी ब्रांड्स के नाम पर चल रहा था खेल!

जब पुलिस ने अन्य जिलों और थानों से इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की, तो पता चला कि अल्मोड़ा समेत कई अन्य थानों में भी इनके खिलाफ तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी गैंग बनाकर संगठित अपराध कर रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें -  ​नैनीताल में 'ऑरेंज अलर्ट': कल स्कूल रहेंगे बंद ​नैनीताल। भारतीय

पुलिस ने फिर से दबोचा

इस मामले की विवेचना काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी गई थी। बुधवार को पुलिस ने हल्द्वानी से दोनों आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया

यह भी पढ़ें -  युवाओं की गिरफ्तारी पर उबाल: लालकुआं कोतवाली में भाकपा माले का डेरा

 

थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस इनकी संपत्ति की जांच और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad