खबर शेयर करें -

बेटियों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार रात फिर से ‘ऑपरेशन रोमियो’ चलाया, जिसमें 102 लोगों को बेवजह घूमने और हुड़दंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

पीएसी के साथ मिलकर पुलिस ने इन्हें एक स्कूल में ले जाकर काउंसलिंग की और चालानी कार्रवाई के बाद सशर्त छोड़ दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, और अन्य अधिकारियों ने किया। हाल में महिलाओं के खिलाफ हुए कई अपराधों के मद्देनजर, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने फेसबुक लाइव पर शिकायतें सुनीं। लड़कियों ने उन स्थानों के बारे में जानकारी दी, जहां हुड़दंगियों की महफिलें सजती थीं।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद 81 के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। परिजनों को बुलाकर रात में ही उनकी काउंसलिंग की गई।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।