ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में रजत जयंती अवसर पर चलाया गया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान उल्लेखनीय रूप से सफल रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता की भावना को सशक्त करने वाले इस अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने सदस्यता ग्रहण कर आँचल संघ से जुड़ाव किया।संघ द्वारा 150 समितियों में प्रचार-प्रसार का लक्ष्य रखा गया था, किंतु उत्साहजनक सहभागिता के चलते 151 नए दुग्ध उत्पादक सदस्य बने।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

इस उपलब्धि के साथ आँचल संघ की कुल सदस्य संख्या 34,453 से बढ़कर 34,604 तक पहुँच गई है, जो सहकारी आंदोलन के प्रति ग्रामीणों के गहराते विश्वास को दर्शाता है।अभियान के दौरान संघ के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने गांव-गांव जाकर दुग्ध उत्पादकों से संवाद किया और उन्हें सहकारी सदस्यता के लाभ, पारदर्शी मूल्य भुगतान, तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

साथ ही आँचल दूध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और पौष्टिकता को लेकर उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाई गई।संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और दुग्ध उत्पादकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस अभियान का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पशुपालक सहकारिता से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

इस अभियान में वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन अधिकारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, महिला डेयरी सहायक प्रबंधक गीता ओझा, प्रभारी पर्वतीय कृपाल सिंह, राजेन्द्र दुम्का, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमन्त पाल, मीना रौतेला सहित संघ के कर्मचारीगण और दुग्ध समितियों के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।