खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल):

स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप बीती रात मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने एक दुकानदार और उसके कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

बाजार में अफरा-तफरी, तोड़फोड़ का प्रयास

चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद के दौरान आक्रोशित युवकों की भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। आस-पास के अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव करते हुए पीड़ित दुकानदार और कर्मचारी को बामुश्किल भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। व्यापारियों की सूझबूझ से ही मामला और अधिक बिगड़ने से बच सका।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

कोतवाली पहुँचा मामला, गंभीर आरोप

मारपीट के बाद दोनों पक्ष लालकुआं कोतवाली पहुँचे, जहाँ देर रात तक हंगामा चलता रहा। एक पक्ष ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे पक्ष ने उनके खिलाफ ‘जातिसूचक’ शब्दों का इस्तेमाल किया और अपमानित किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठा बताया और बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

पुलिस जांच में जुटी

देर रात तक कोतवाली में दोनों पक्षों की भीड़ जमा थी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad