खबर शेयर करें -

जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में रविवार को परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय हाल में सीनियर राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ।

मालूम हो कि राज्य को जूजित्सु स्पर्द्धा में 28 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य मेडल मिले हैं। जबकि, मध्य प्रदेश द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बड़ा खुलासा लालकुआं नकली नोटों का सरगना,ऑनलाइन गेमिंग हर महीने आते थे करोड़ों रुपए जानिए

मुख्य अतिथि व भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक ने खिलाड़ियों को मेडल जीतकर नंबर एक पर राज्य को लाने पर बधाई दी। कहा, इसी वर्ष राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। उम्मीद जताई कि इस बार जूजित्सु स्पर्द्धा को भी राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया जाएगा जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मान बढ़ेगा। समारोह में एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  खुदकुशी से पहले क्यों बन गया स्री? 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका; लिपिस्टिक-काजल भी लगाया

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ध्रुव रौतेला ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवाएंगे। समापन समारोह में खिलाड़ियों ने जूजित्सु के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय निदेशक सतीश जोशी ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र खरसोदीया, महासचिव अमित गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय रेफरी शिखा पाठक आदि मौजूद रहे।

You missed