ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल बेमिसाल उपलब्धियां को लेकर प्रदेश भर में पदयात्रा और स्कूटी रैली निकाली है।

इस दौरान करीब 20 हजार महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

 

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि प्रदेश की 11 विधानसभाओं में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जबकि 59 विधानसभाओं में पदयात्रा निकाली गई। करीब 20 हजार महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं और उन्हें जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की दिशा में सफल सिद्ध हो रही है। इससे साफ है कि एक बार फिर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

 

अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 10 साल बेमिसाल हैं। विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं नारी शक्ति के लिए कल्याणकारी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक सशक्त मजबूत भरोसेमंद पारदर्शी लोकप्रिय सरकार चल रही है। विश्व पटल पर भी देश और महिलाओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को उन्नति के शिखर की और लेकर जा रहे हैं। यही वजह है कि आज भाजपा के प्रति आम जनमानस का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रदेश की जनता जीत कर दिल्ली भेजेगी। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी, बेदाग सरकार चल रही है । यही वजह है की आम लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

 

उन्होंने बताया कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का आयोजन कोलकाता में होगा, जिसका प्रसारण उत्तराखंड के सभी 270 मंडल पर किया जाएगा। इसमें तकरीबन 01 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री की रैली का पूरे प्रदेश में प्रसारण देखेंगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad