खबर शेयर करें -

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है.

उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया प्रति किमी 25 पैसे बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड की भी यूपी से होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार से 13 ऐसे रूटों पर किराये में पांच रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड में विकास की नई रफ्तार 🚀 — चारधाम यात्रा से महिला सशक्तिकरण तक सरकार के बड़े फैसले

बताया, दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। बताया, चूंकि दून से रुड़की, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ की बसें भी यूपी के क्षेत्र से गुजरती हैं, इसलिए इन रूटों पर भी किराये में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के भीतर पुराना किराया

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही वसूल किया जाएगा। बताया, जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं गुजरती, वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, दून से मसूरी, दून से श्रीनगर आदि रूटों पर चलने वाली बसों का किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: राहुल मित्तल की धर्मपत्नी प्रिया मित्तल निर्विरोध निर्वाचित।

किस रूट पर पहले कितना और अब कितना किराया

रूट   पुराना किराया   नया किराया

देहरादून से दिल्ली              375   420
देहरादून से रुड़की             115   120
देहरादून से सहारनपुर       100   110
ऋषिकेश से दिल्ली             380  420
हरिद्वार से दिल्ली               330   365
हल्द्वानी से दिल्ली               390   450
हल्द्वानी से देहरादून           500   530
कोटद्वार से दिल्ली              290   345
पिथौरागढ़ से दिल्ली          850   905
पिथौरागढ़ से देहरादून      955   985
रामनगर से दिल्ली            350   400
कोटद्वार से देहरादून         240   255
टनकपुर से दिल्ली             515   575

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: राहुल मित्तल की धर्मपत्नी प्रिया मित्तल निर्विरोध निर्वाचित।

यह नियम है कि हमारी रोडवेज बसें जिस राज्य से गुजरती हैं, उसी हिसाब से किराया वसूला जाता है। यूपी ने किराया बढ़ा दिया है। इससे हमने भी किराये में बढ़ोतरी की है।
– दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad